Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 01, 2024 06:49 PM

स्वास्थ्य विभाग ने पूर्ण की तैयारियां

 
आनी,
 
सरकार व  स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2024 में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में 3 मार्च को यह अभियान पूरे प्रदेश के  स्वास्थ्य खंडों में चलाया जायेगा। जिला कुल्लू के स्वास्थ्य खंड आनी में इस अभियान के तहत 80 पोलियो बूथ और 2 ट्रांजिट बूथ के  द्वारा शून्य से पांच साल तक के 3030 बच्चों को यह खुराक पिलाई जायेगी। खंड चिकित्सा अधिकारी आनी डॉक्टर बी.पी मैहता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा खंड आनी में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आनी खंड में इस अभियान के तहत कुल 3030 बच्चों को दू बूंद जिंदगी की खुराक से लाभांवित करने के लिए स्वास्थ्य खंड में कुल 80 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं और इसके अलावा 2 ट्रांजिट बूथ बस अड्डा आनी और बस ठहराव स्थल लूहरी में भी स्थापित किए गए हैं. जहाँ लोगों की सुविधा के लिए बसों में यात्रा करने बाले नौनिहालों को यह दवा पिलाई जायेगी। बीएमओ डॉक्टर मैहता ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा वर्कर. आंगनबाड़ी वर्कर. पंचायत प्रतिनिधियों  तथा स्वयं सेवियों सहित कुल 325 कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है. जबकि पोलियो केंद्रों के निरीक्षण व वहाँ की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के 17 कर्मचारियों को पर्यवेक्षक लगाया गया है। जबकि इस अभियान के सभी केंद्रों का सुपरविजन वे स्वयं करेंगे। बीएमओ डॉक्टर बीपी मैहता ने बताया कि शुक्रबार को मौसम में हुई तबदिली के चलते ऊँचाई बाले क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थापित पोलियो केंद्रों में यह  अभियान कर्मचारियों के लिए खासा चुनौतिपूर्ण होगा। मगर स्वास्थ्य विभाग आनी ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग आनी में लक्ष्य को अवश्य हासिल करेगा। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
निरंकारी एकता दिवस में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने किया रक्तदान राजकीय  प्राथमिक पाठशाला महालियत में चिकित्सा शिविर आयोजित अच्छे  स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है वैसे ही स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है-ओम कांत ठाकुर कराणा में 53 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच आयुष  हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन टौणी देवी में डायरिया : शिवरात्रि, व्रत, भंडारे या फिर जल शक्ति विभाग का दूषित पेयजल , जांच टीम ने जुटाए फैक्ट्स 12 पंचायतों के 27 गांवों के सैंकड़ों लोग उल्टी दस्त रोग से ग्रसित आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर कराणा ने  जाबो में 96 ग्रामीणों का किया हेल्थ चेक अप टौणी देवी में विद्युत विभाग ने कचरा लगाया ठिकाने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रक्तदान शिविर में तोड़ा अपना ही पुराना रिकार्ड
-
-
Total Visitor : 1,64,74,307
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy